1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Slow Motion Song Out: सलमान खान की फिल्म 'भारत' का पहला गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी स्टंट करती आई नजर

Slow Motion Song Out: सलमान खान की फिल्म 'भारत' का पहला गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी स्टंट करती आई नजर

 Published : Apr 25, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 12:21 pm IST

Slow Motion Song Out: सलमान खान की फिल्म 'भारत' का पहला गाना Slow motion रिलीज हो गया है। गाने में सलमान खान दिशा पाटनी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

Slow motion song- India TV Hindi
Slow motion song Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(Salman khan) की आने वाली फिल्म भारत(Bharat) का पहला गाना 'Slow motion' रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी(Disha patani) ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री नजर आ रही है। साथ ही दिशा पाटनी स्टंट करती नजर आई हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है।

सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आजा डूब जाऊं तेरी आंखों के ओशियन में, स्लो मोशन में।

गाने में सलमान खान के साथ पीली साड़ी में दिशा पाटनी का दिलकश हॉट अंदाज नजर आ रहा है। दिशा सलमान खान के गालों को किस करती भी दिख रही हैं। दोनों डांस कर रहे हैं। सलमान खान इस गाने में सर्कस वाले लुक में हैं। इस गाने को विशाल-शेखर, नकाशा अजीज और श्रेया घोषाल ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

भारत फिल्म में सलमान खान के कई रूप देखने को मिलेंगे। वो 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े तक के अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ, तब्बू जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर देशभर में रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान के पिता सलीम, हेलन और मधुर भंडारकर को RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये बड़ा सम्मान

रणवीर सिंह के बाद अब शिखर धवन बनें खिलजी, 'खलबली' गाने के मूव्स करते आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन