1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माथे पर टीका सजाए कैटरीना कैफ ने शेयर किया 'ZERO' लुक

माथे पर टीका सजाए कैटरीना कैफ ने शेयर किया 'ZERO' लुक

 Published : Mar 06, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 08:24 pm IST

कैटरीना कैफ इन दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्मकार आनंद एल.राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में किंग खान को एक बौने शख्स का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

Katrina Kaif- India TV Hindi
Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्मकार आनंद एल.राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में किंग खान को एक बौने शख्स का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब कैटरीना ने फिल्म के सेट से अपने लुक की एक झलक शेयर की है। बता दें कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्हें एक दुल्हन की तरह सजे-धजे देखा जा रहा है।

इस तस्वीर में वह नथ पहने और माथे पर टीका सजाए नजर आ रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "'जीरो' द फिल्म, मुंबई फिल्म सिटी।" गौरतलब है कि फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

बता दें कि 'जीरो' इसी साल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी भी कैमियो में नजर आएंगी। वैसे फैंस में शाहरुख को बौने के किरदार में देखने की काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म में दूसरी बार शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का नजर आ रहे हैं। इससे पहले यह तीनों फिल्म 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन