1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kaun Banega Crorepati 10 Episode 1: अमिताभ बच्चन के शो में पहली कंटेस्टेंट ने जीता 12 लाख 50 हजार रुपए

Kaun Banega Crorepati 10 Episode 1: अमिताभ बच्चन के शो में पहली कंटेस्टेंट ने जीता 12 लाख 50 हजार रुपए

 Published : Sep 03, 2018 11:45 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 11:45 pm IST

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' का पहला एपिसोड सोमवार को टेलिकास्ट हुआ। अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत कविताओं से की। शो की पहली कंटेस्टेंट सोनिया यादव थीं, जिन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपये जीता।

Kaun Banega Crorepati 10- India TV Hindi
Kaun Banega Crorepati 10

नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' का पहला एपिसोड सोमवार को टेलिकास्ट हुआ। अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत कविताओं से की। शो की पहली कंटेस्टेंट सोनिया यादव थीं, जिन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपये जीता।

सोनिया ने पहले 5 सवालों के जवाब आसानी से देकर 10 हजार जीत लिए थे, लेकिन छठें सवाल पर उन्हें परेशानी हुई और उन्होंने अपने दो लाइफलाइन 50-50 और ऑडियंस पोल लिए।

सातवें सवाल के बाद सोनिया ने जल्दी-जल्दी जवाब देकर ऑडियंस को इम्प्रेस किया और 12वें सवाल तक पहुंच गईं। हालांकि उन्हें उस सवाल का जवाब नहीं पता था और उन्होंने शो को छोड़ना ही बेहतर समझा।

इस सीजन शो का टैगलाइन 'कब तक रोकोगे' है। इस सीजन लोगों के लिए बहुत से सरप्राइज हैं। लॉन्च के समय मेकर्स ने कहा कि इस साल सवाल मुश्किल होने वाले हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति' सोमवार से शुक्रवार सोनी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होगा। यह सीजन 12 सप्ताह चलेगा, जिसमें 60 एपिसोड होंगे।

Also Read:

रैपर टी-पैन अटलांटा एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, सामान में बंदूक मिलने का मामला

'भारत' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, सलमान खान के पापा के रोल में आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन