1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार दूर हुई सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की मुसीबत, सामने आई रिलीज डेट

आखिरकार दूर हुई सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की मुसीबत, सामने आई रिलीज डेट

 Published : May 08, 2018 11:29 pm IST,  Updated : May 08, 2018 11:29 pm IST

'केदारनाथ' का पहला शेड्यूल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में पहले ही पूरा हो चुका है। इसकी बाकी की शूटिंग मुंबई में इस महीने के मध्य से दोबारा शुरू होगी।

केदारनाथ- India TV Hindi
केदारनाथ Image Source : PTI

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' 30 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, "हम अच्छे से काम करते हैं। 30 नवंबर तारीख है। तारीख याद रखें, जय भोलेनाथ।"

कपूर ने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया, जिसमें भगवान शिव पोस्टर में नजर आ रहे हैं और इसकी पृष्ठभूमि में सुशांत, सारा के माथे पर किस कर रहे हैं। 'केदारनाथ' बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीर शेयर की है।

फिल्म का पहला शेड्यूल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में पहले ही पूरा हो चुका है। इसकी बाकी की शूटिंग मुंबई में इस महीने के मध्य से दोबारा शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन