1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kesari box office collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए 150.91 करोड़ रुपये

Kesari box office collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए 150.91 करोड़ रुपये

 Published : Apr 15, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 04:08 pm IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'केसरी' अभी तक ऑडियंस को थिएटर में खींचने में सफल हो पा रही है। फिल्म ने अभी तक 150.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Kesari box office collection- India TV Hindi
Kesari box office collection Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'केसरी' अभी तक ऑडियंस को थिएटर में खींचने में सफल हो पा रही है। फिल्म ने अभी तक 150.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, अपूर्वा मेहता, सुनीर खेत्रपाल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 मार्च को रिलीज़ हुई थी।

फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था। फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है, जो ब्रिटिश आर्मी के सिख रेजीमेंट और अफगानों के बीच लड़ी गई थी। फिल्म में अक्षय, हविलदर इशर सिंह के रोल में हैं।

Kesari Movie Review:

122 साल पहले ब्रिटिश के सिख रेजिमेंट और अफ़ग़ानी पठानों के बीच एक जंग लड़ी गयी थी, सिख के सिर्फ़ 21 जवानों और पठानों की दस हज़ार सैनिकों से सजी टुकड़ी के बीच ऐसी जंग हुई जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गयी। होली के मौक़े पर रिलीज़ हो रही अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी उसी जंग को कहानी है।

केसरी में दिखाया गया है कि पठान हिंदुस्तान की तीन चौकियों पर अपना क़ब्ज़ा जमाकर पूरे भारत में घुसना चाहते हैं, इसके लिए वो सबसे पहले सारागढ़ी रेजिमेंट को चुनते हैं। वहाँ 36 रेजिमेंट के 21 जवान तैनात हैं वो कैसे दस हज़ार सैनिकों से लड़ते हैं और जीत हासिल करते हैं फ़िल्म में ये बेहद दिलचस्प तरीक़े से दिखाया गया है।

जब जंग और देशभक्ति जैसे विषयों पर फ़िल्में बनती हैं तो उसमें ड्रामा और देशभक्ति से भरे संवादों को हद से ज़्यादा ठूँस दिया जाता है, मगर केसरी ऐसा करने से बचती है, फ़िल्म के डायलॉग्स और स्क्रीन्प्ले संतुलित है और फ़िल्म शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती है। (यहां पढ़ें पूरा रिव्यू)

Also Read:

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Game of thrones 8: प्रियंका चोपड़ा ने होने वाली जेठानी सोफी टर्नर को कहा 'गुड लक', शेयर की फोटो

'साहो' के फिल्म सेट से प्रभास और श्रद्धा कपूर का रोमांटिक फोटो लीक, अलग अंदाज में दिखे 'बाहुबली'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन