Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Game of thrones 8: प्रियंका चोपड़ा ने होने वाली जेठानी सोफी टर्नर को कहा 'गुड लक', शेयर की फोटो

Game of thrones 8: प्रियंका चोपड़ा ने होने वाली जेठानी सोफी टर्नर को कहा 'गुड लक', शेयर की फोटो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 15, 2019 01:17 pm IST, Updated : Apr 15, 2019 01:17 pm IST

गेम ऑफ थ्रोन्स में प्रियंका चोपड़ा की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर भी नजर आने वाली हैं।सोफी सीरीज में सैन्सा स्टार्क का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज के फिनाले के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोफी को गुड लक कहा है।

Sophie turner and Priyanka chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA Sophie turner and Priyanka chopra

गेम ऑफ थ्रोन्स(Game of thrones) का 8वां सीजन शुरू हो गया है। इस सीरीज को लेकर दुनिया भर के लोगों को क्रेज रहता है। लोग अपने फेवरिट किरदार के बारे में जानने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। इस शो में प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर(Sophie Turner) भी नजर आने वाली हैं।सोफी सीरीज में सैन्सा स्टार्क का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज के फिनाले के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोफी को गुड लक कहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके गुड लक विश किया। प्रियंका ने सोफी के 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'गुड लक सोफी टर्नर, तुम बॉस बेब हो। साथ ही हमारी प्यारी भी हो।'

आपको बता दें सोफी टर्नर और जो जोनस की सगाई हो चुकी है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

आपको बता दें अमेरिकन टीवी शो 'ग्रेम ऑफ थ्रोन्स सीजन 8' का इंतजार खत्म कल रात एचबीओ पर प्रसारित किया गया। लेकिन भारत के निवासी है और गेम ऑफ थ्रोन्स के दीवाने है तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। भारत में रहते हुए आप इसे 15 अप्रैल की सुबह 6.30 हॉट स्टार पर स्ट्रीम देख सकते हैं। और अगर आपने सुबह 6.30 बजे वाली स्ट्रीम मिस कर गए तो आपको अगले दिन यानि 16 अप्रैल मंगलवार का इंतजार करना पड़ेगा। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। आपको बता दें कि फिलहाल भारत में लोगों को इसके लिए थोड़ा सा इंतजार और करना होगा।

स्टार वर्ल्ड के अलावा लोग इसका पूरा सीजन हॉटस्टार ऐप पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे। हॉटस्टार पर इसका पहला एपिसोड 15 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे देखा जा सकेगा। बता दें कि इस बार के सीजन में छह एपिसोड होंगे। इनमें पहला एपिसोड 54 मिनट, दूसरा 58, तीसरा 60, चौथा 78, पांचवां 80 और छठा 80 मिनट का होगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'भारत' से आया सलमान खान का लुक, पहली बार दिखा बिल्कुल अलग अंदाज

सैफ की पहली शादी में पहुंची थीं करीना, बधाई देते हुए सैफ से कही थी ये बात

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement