1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #KGFChapter2FirstLook: 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

#KGFChapter2FirstLook: 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

 Published : Dec 21, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 08:13 pm IST

इस पोस्टर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है। इसके साथ ही ट्विटर पर #KGFChapter2firstlook ट्रेंड हो रहा है। 

KGF Chapter 2 First Look- India TV Hindi
'केजीएफ चैप्टर 2' में यश का फर्स्ट लुक आया सामने Image Source : TWITTER

मुंबई: एक्शन थ्रिलर कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें एक्टर यश नज़र आ रहे हैं। साथ ही 'रीबिल्डिंग ए एम्पायर' की टैगलाइन भी दी गई है। इसमें यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाएंगे।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'केजीएफ 2' में यश का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'केजीएफ चैप्टर 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर #Yash, #SanjayDutt and #SrinidhiShetty #KGFChapter2FirstLook'

कंगना रनौत की 'पंगा' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से होगा क्लैश

इस पोस्टर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है। इसके साथ ही ट्विटर पर #KGFChapter2firstlook ट्रेंड हो रहा है। 

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित पीरियड/ड्रामा एक्शन फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' साल 2018 में आई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें यश, श्रीनिधि और मालविका अविनाश ने अहम भूमिका निभाई थी। 

इस बार संजय दत्त फिल्म में प्रतिद्वंद्वी का रोल निभाएंगे। कुछ दिनों पहले ही उनका भी लुक जारी किया गया था। वहीं, खबरों की मानें तो रवीना टंडन भी फिल्म में नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन