1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी को उतारना पड़ा मास्क, फैंस को याद आ गया 'MS Dhoni' फिल्म का सीन

एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी को उतारना पड़ा मास्क, फैंस को याद आ गया 'MS Dhoni' फिल्म का सीन

 Published : Jul 27, 2021 03:50 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 03:56 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के एक सीन की याद आ गई।

Kiara Advani - India TV Hindi
Kiara Advani  Image Source : INSTAGRAM/INSTANTBOLLYWOOD

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के एक सीन की याद आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो एयरपोर्ट का है जिसमें कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर अपनी पहचान बताने के लिए मास्क उतारती नजर आईं।

Mimi Movie Review: कॉमेडी में इमोशन्स पिरोने की कोशिश, जानें कैसी है कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म

ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर चटकारे ले रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रहा था। सुरक्षा की जांच करने वाले सीआईएसएफ अधिकारी ने कियारा से मास्क उतारने की गुजारिश की ताकि उनकी पहचान की जा सके। कियारा ने तुरंत आदेश का पालन किया और चेहरे से मास्क उतार दिया। 

कार्तिक आर्यन ने फैंस से कराई अपने 'प्यारे दोस्त' की मुलाकात, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

ये पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कियारा के इस वीडियो को देखते ही लोगों को 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म का एक सीन याद आ गया। इस फिल्म में कियारा ने साक्षी की भूमिका निभाई थी जबकि धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। 

फैंस कर रहे लगातार कमेंट

फिल्म में एक सीन के दौरान कियारा धोनी की भूमिका निभा रहे सुशांत से उनका आई कार्ड पहचान के लिए मांगती है। फिल्म के इसी सीन को लेकर कियारा का ये वीडियो जोड़कर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एमएस धोनी में भी कियारा ने काफी ईमानदारी से काम किया, जब वह उनसे आईडी कार्ड की डिमांड करती हैं'। एक अन्य ने लिखा, 'उन्होंने इस नियम को अपनी फिल्म से सीखा'।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन