1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने 'मिमी' के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन, लॉकडाउन में ऐसे किया कम

कृति सेनन ने 'मिमी' के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन, लॉकडाउन में ऐसे किया कम

 Published : Jun 08, 2020 07:04 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 07:04 pm IST

 अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वजन घटाने के अपने इस सफर पर बात की और साथ ही अपनी डायटिशियन जान्हवी कनकिया सांघवी को इस प्रक्रिया में उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद कहा।

kriti- India TV Hindi
कृति सेनन ने 'मिमी' के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन Image Source : INSTAGRAM/KRITISANON

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को लक्ष्मण उतेकर की आगामी फिल्म 'मिमी' के लिए 15 किलो तक वजन बढ़ाना पड़ा था और लॉकडाउन के दौरान कृति ने इस बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए काफी मेहनत किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वजन घटाने के अपने इस सफर पर बात की और साथ ही अपनी डायटिशियन जान्हवी कनकिया सांघवी को इस प्रक्रिया में उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद कहा।

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जान्हवी के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "उनके लिए, जो अपने रोजमर्रा के डाइट रूटीन को पटरी पर लाना चाहते हैं! यह वह हैं, जिनकी आपको जरूरत है!"

kriti
Image Source : INSTAGRAM KRITI SANONकृति सेनन ने 'मिमी' के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन

इसके बाद वह अपने डायटिशियन को टैग करती हुई लिखती हैं, "'मिमी' के लिए वजन बढ़ाने और घटाने की प्रक्रिया में मेरा मार्ग दर्शन करने के लिए तुम्हें धन्यवाद। यह तुम्हारे बिना संभव नहीं हो पाता! 15 किलो वजन बढ़ाया था और लॉकडाउन होने के बावजूद इसका अधिकतर घटा लिया। सिर्फ और 1.5 किलो घटाना है।"

'मिमी' एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की कहानी है, जो कि मंडावा में एक डांसर भी है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से वह एक जोड़े के लिए सरोगेट मां बन जाती है। लक्ष्मण उतेकर इसके निर्देशक हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन