1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिस्टल डिसूजा की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में एंट्री, शुरू की शूटिंग

क्रिस्टल डिसूजा की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में एंट्री, शुरू की शूटिंग

 Published : Nov 23, 2019 01:59 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 01:59 pm IST

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' में क्रिस्टल डिसूजा नजर आएंगी। क्रिस्टल ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर कंफर्म कर दिया है।

krystle d souza in chehre- India TV Hindi
चेहरे में क्रिस्टल डिसूजा आएंगी नजर।

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। क्रिस्टल की पहली फिल्म बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ होगी। क्रिस्टल डिसूजा अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ चेहरे में नजर आएंगी। क्रिस्टल ने फिल्म में कृति खरबंदा को रिप्लेस किया है।

क्रिस्टल डिसूजा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी बॉलीवुड में एंट्री के बारे में बताया है। क्रिस्टल ने चेहरे के क्लैप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- नई शुरूआत। फिर से पहली, ड्रीम टीम के साथ अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। 'चेहरे' अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। इंतजार नहीं हो रहा आप सभी ये कब देखेंगे। आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरुरत है।

आपको बता दें पहले इस फिल्म में कृति खरबंदा मेन लीड में नजर आने वाली थीं। मगर फिल्म की 2 दिन शूटिंग करने के बाद कृति ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक इंटीमेट सीन था। जिसमें उन्हें एक एक्टर के साथ लिपलॉक करना था। कृति इस सीन से सहज नहीं थी। उन्होंने मेकर्स से इस सीन को हचाने के बारे में भी कहा लेकिन काफी बहस के बाद उनकी बात नहीं मानी गई। जिसके बाद कृति ने यह फिल्म छोड़ दी।

क्रिस्टल डिसूजा की बात करें तो वह टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से फेमस हुई थीं। इसके बाद वह 'बेलन वाली बहू', 'ब्रह्मराक्षस' जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन