1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ली चुटकी

कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ली चुटकी

 Published : Oct 11, 2017 03:37 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 04:08 pm IST

आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को जिस अंदाज में बधाई दी, वो बधाई कम और उन पर निशाना ज्यादा लग रहा है।

amitabh bachchan, kumar vishwas- India TV Hindi
amitabh bachchan, kumar vishwas

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड सितारे और अमिताभ के प्रशंसक सब अपनी-अपनी तरह अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को जिस अंदाज में बधाई दी, वो बधाई कम और उन पर निशाना ज्यादा लग रहा है।

कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'वैविध्यपूर्ण अभिनय-क्षमता द्वारा आधी सदी से समाज को मोहित करते जनकवि श्री हरिवंशराय बच्चन के सुपुत्र @SrBachchan जी को जन्मदिन की सादर बधाई।'

दरअसल कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्‍चन और कुमार विश्‍वास के बीच हरिवंश राय बच्‍चन की एक कविता को लेकर विवाद हुआ था। कुमार विश्वास ने कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘नीड़ का निर्माण’ को गाकर उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था। इसके बाद अमिताभ ने उन्हें लीगल नोटिस भेजने की बात कह दी थी। अमिताभ ने कुमार विश्वास पर आरोप लगाया था कि उनके पिता की कविता का इस तरह से इस्तेमाल करना कॉपीराइट का उल्लंघन है। अमिताभ बच्‍चन ने नोटिस के जरिये कुमार से मांग की कि वो इस वीडियो/ऑडियो को तुरंत डिलीट करें और इससे कमाया गया पैसा दें।

अमिताभ के ऐसा कहने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट करके अमिताभ बच्चन से कहा- सभी कवियों से मुझे सराहना मिली, लेकिन आपसे नोटिस मिला। बाबूजी को श्रद्धांजलि का वीडियो डिलीट कर रहा हूं। साथ ही आपके मांगने पर इस वीडियो से कमाए 32 रुपये भेज रहा हूं। प्रणाम।

बता दें, अमिताभ आज 75 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ मालद्वीप गए हैं। इस छुट्टी में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन