1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस से पुलिस ऑफिसर ने की अश्लील मांग, सोशल मीडिया पर कर डाला एक्सपोज़

‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस से पुलिस ऑफिसर ने की अश्लील मांग, सोशल मीडिया पर कर डाला एक्सपोज़

 Published : Jan 19, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 02:40 pm IST

फिल्मी हस्तियों को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और अन्य पोस्ट के कारण खूब सराहना हासिल होती है, तो कई बार ये सितारे आलोचनाओं के भी शिकार होते हैं। हाल ही में छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में आल्या यानी शिखा सिंह के साथ भी ऐसा...

Shikha Singh- India TV Hindi
Shikha Singh

नई दिल्ली: अभिनय जगत की हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। ऐसे में वह अपने चाहने वालों के साथ आसानी से जुड़ पाते हैं। हालांकि इसकी वजह से अगर उन्हें खूब सराहना हासिल होती है, तो कई बार ये सितारे आलोचनाओं के भी शिकार होते हैं। हाल ही में छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में आल्या का किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री शिखा सिंह के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। वैसे तो पहले भी वह कई बार आलोचनाओं झेल चुकी हैं, लेकिन इस बार उन पर अश्लील कमेंट करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक पुलिस अफसर है। लेकिन शिखा ने भी उसे बहुत खूब सबक सिखाया है।

दरअसल शिखा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके लिए उनकी खूब तारीफें की जा रही थीं। लेकिन इसी बीच शिखा का ध्यान एक और कमेंट पर गया, जो जगदीश गुंजे ने किया था। उन्होंने लिखा, "खूबसूरत तस्वीर, लेकिन प्लीज नए साल के तोहफे के रूप में कुछ बिकिनी और माइक्रो मिनी वाली तस्वीरें शेयर करें।" बस फिर क्या था इसके बाद तो शिखा भड़क पड़ीं। लेकिन उनका गुस्सा सांतवें आसमान पर तब पहुंच गया जब उन्हें एक दोस्त ने बताया कि वह एक पुलिस अफसर है।

अब इस अफसर की करतूत सबको दिखाने के लिए शिखा ने जगदीश का कमेंट और और प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, " लोग सिर्फ आप तक पहुंच नहीं पाते इसका मतलब यह नहीं है कि वह गाली-गलौच नहीं कर सकते। जबरदस्ती बेइज्जती और दिल दुखाने वाले शब्द, आप बचकर नहीं भाग सकते जगदीश गुंजे जी। शर्म आनी चाहिए।" बता दें कि शिखा को 'कुमकुम भाग्य' के अलावा 'न आना इस देस मेरी लाडो' में अहम किरदार में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन