1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' का नया पोस्टर लॉन्च, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' का नया पोस्टर लॉन्च, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

 Published : Sep 16, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 03:54 pm IST

लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। 

कुणाल खेमू - India TV Hindi
कुणाल खेमू 

मुंबई: फॉक्स स्टार स्टूडियो की अगली फिल्म 'लूटकेस' के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। फिल्म का पोस्टर 'आशिकी 2' के पोस्टर से मिलता जुलता है, फ़र्क सिर्फ इतना है यहाँ पोस्टर में एक व्यक्ति ने लाल सूटकेस पकड़ा हुआ है।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कुणाल खेमू ने लिखा है- बस एक सूटकेस चाहिए, आशिकी के लिए।

इससे पहले, आज दिन की शुरुआत में अभिनेता कुणाल खेमू ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था जो एक प्रेम पत्र था जहां अभिनेता ने व्यक्त किया कि वह अपने 'प्यार' को पा कर कितना भाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

लुटकेस के निर्माताओं ने एक पुरानी फिल्म से प्रेरणा लेते हुए और एक अद्वितीय मार्केटिंग कैंपेन के साथ फिल्म का एक मज़ेदार पोस्टर जारी किया है जहां निर्माताओं ने मुख्य एलिमेंट को लाल सूटकेस के साथ बदल दिया है।

लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

Pal Pal Dil Ke Paas: करण देओल के डेब्यू से पहले दादा धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की तस्वीर

Birthday Special: जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी तब सिर्फ 8 साल के थे निक जोनस, पढ़िए दोनों की लव स्टोरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: दो बीवियों के बीच फिर फंसे कार्तिक!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन