1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उषा मंगेशकर को बड़ी बहन के जन्मदिन पर मिला 'लता मंगेशकर सम्मान'

उषा मंगेशकर को बड़ी बहन के जन्मदिन पर मिला 'लता मंगेशकर सम्मान'

 Written By: PTI
 Published : Sep 28, 2020 08:49 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 08:49 pm IST
lata- India TV Hindi
लता मंगेशकर Image Source : TWITTER
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर को वर्ष 2020-21 का लता मंगेशकर पुरस्कार देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही उषा की बड़ी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन है। 
 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उषा मंगेशकर का चयन राज्य के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख की अध्यक्षता वाली समिति ने सर्वसम्मति से किया। विज्ञप्ति के अनुसार इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। 
 
विज्ञप्ति के अनुसार 1992 से राज्य सरकार यह पुरस्कार प्रदान कर रही है और अब तक यह सम्मान लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले, सुमन कल्याणपुर, संगीतकार राम-लक्ष्मण, उत्तम सिंह और उषा खन्ना को दिया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन