1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News: रणवीर सिंह की फिल्म 83 की शूटिंग शुरु से लेकर अक्षय कुमार के बेटे हुए ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Latest Bollywood News: रणवीर सिंह की फिल्म 83 की शूटिंग शुरु से लेकर अक्षय कुमार के बेटे हुए ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

 Published : May 28, 2019 08:03 am IST,  Updated : May 28, 2019 10:42 am IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मां ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Latest Bollywood News- India TV Hindi
Latest Bollywood News

अक्षय कुमार के बेटे आरव अपने हेयर स्टाइल को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मां ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मां-बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई लेकिन इसी बीच अक्षय के बेटे आरव को उनके हेयर स्टाइल की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया गया। लोगों ने आरव के फोटो के नीचे भद्दे कमेंट किये और एक ने तो यहां तक लिख दिया कि फिल्म 'तेरे नाम' के राधे लग रहे हो। 

फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हुए रणवीर सिंह और उनकी टीम

रणवीर सिंह टीम 83 मोहम्‍मद जीशान अयूब, ताहिर राज भसीन और साहिल खट्टर सहित दूसरे स्टार के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। इंग्लैंड में फिल्म 83 की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी।  रणवीर सिंह और उनकी टीम 83 इंग्लैंड रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के दौरान पूरी टीम ब्लैक सूट-पैंट में नजर आई। यह दूसरा ऐसा मौका है जब पूरी टीम का लुक शेयर किया गया है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन