1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News Dec 20: रणवीर सिंह के लव गुरु बनने से लेकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News Dec 20: रणवीर सिंह के लव गुरु बनने से लेकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन तक की सारी खबरें

 Published : Dec 20, 2018 01:14 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 01:14 pm IST

latest Bollywood News Dec 20: आज बॉलीवुड के गलियारों में कई अपडेट हैं.....

Latest Bollywood News Dec 20- India TV Hindi
Latest Bollywood News Dec 20 Image Source : INSTAGRAM

Latest Bollywood News Dec 20: आज मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इसके साथ ही कल भी प्रियंका और निक ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन में उनके करीबी और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। जहां प्रियंका ने अपने लोगों से निक को इंट्रोड्यूस कराया है। इसके साथ ही आजकल रणवीर सिंह लव गुरु बन गए हैं। उन्होंने कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को मिलवाया। इसके साथ ही आज बॉलीवुड में कई अपडेट्स हैं तो आइए जानते हैं इन बॉलीवुड की खबरों के बारे में।

लव गुरु बनें रणवीर सिंह, कराई कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की मुलाकात

कार्तिक आर्यन सारा अली खान के क्रश हैं ये बात तो सभी को पता ही है। उन्होने कॉफी विद करन में इस बात का खुलासा किया था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। तो बस ये बात जानकर रणवीर सिंह सारा अली खान के लव गुरु बन गए हैं। उन्होंने सारा की मन की इच्छा पूरी कर दी है। एक इवेंट में कार्तिक, सारा और रणवीर तीनों पहुंचे हुए थे। जहां रणवीर सिंह ने कार्तिक और सारा की मुलाकात कराई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेप्शन में इस अंदाज में पति निक जोनस का कराया परिचय, देखे वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1-2 दिसंबर को शादी रचाई थी। जिसके बाद कल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने मुंबई में रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में प्रियंका के करीबी लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। रिसेप्शन में प्रियंका और निक दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन में प्रियंका ने निक का इंट्रोडक्शन कुछ अलग अंदाज में कराया। निक का मेहमानों से परिचय कराते हुए प्रियंका शर्म से लाल भी हो गई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हो रहा है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

जन्मदिन के मौके पर मौसी करिश्मा कपूर ने तैमूर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर छोटे नवाब तैमूर अली खान का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए साउथ अफ्रीका गए हुए हैं।  आजतैमूर 2 साल के हो गए हैं। तैमूर के जन्मदिन की खुशी में करिश्मा कपूर ने एक स्पशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें तैमूर, समायरा कपूर और कियान राज कपूर हैं। फोटो में तीनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- दूसरा जन्मदिन मुबारक हो हमारे छोटे जान। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर.....

कीकू शारदा ने खोला राज, एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा टेलिविजन पर वापसी करने जा रहे हैं। उनका द कपिल शर्मा शो 29 दिसंबर से शुरु होने जा रहा है। शो का टीजर रिलीज हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। शो में काफी मस्ती और हंसी-मजाक होने वाला है यह शो के टीजर से पता चल रहा है। इसी टीजर में कपिल का एक साल तक गायब रहने की वजह पता चल गई है। टीजर में कीकू शारदा ने बताया है कि कपिल शर्मा पिछले एक साल से कहां गायब थे। टीजर में कीकू रणवीर सिंह और सारा अली खान को बताते हैं कि वह सात रंग का पनीर बनाते हैं। तो इस बात पर कीकू की चुटकी लेते हुए कपिल कहते हैं कि कीकू एक ही दिन पनीर बनाते हैं जिसके बाद धीरे-धीरे पनीर रंग बदलता है और शनिवार तक काला पड़ जाता है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

कसौटी जिंदगी की 2 में होगी कोमोलिका की वापसी, हिना खान ने शेयर की अपने लुक की तस्वीर

कसौटी जिंदगी की-2 में हिना खान की एंट्री होने वाली है। हिना खान सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। शो में हिना का किरदार नेगेटिव है मगर फिर भी दर्शक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। उनका कोमोलिका का लुक फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने कोमोलिका लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं। हिना की यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैँ। हिना ने यह फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। इन फोटोज में हिना लहंगा-चोली पहनी नजर आ रही हैँ। हिना खान की फोटोज शेयर होने के कुछ समय बाद ही इन तस्वीरों पर लाखों लाइक आने लगे। यहां पढ़िए पूरी खबर....

ब्रेकअप के गम को भुलाने में लगी हैं नेहा कक्कड़, बॉयफ्रेंड को पहचानने से किया इनकार

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद नेहा बिल्कुल टूट चुकी हैं। जिसके बाद इन दिनों ब्रेकअप के गम से बाहर आने की कोशिश में लगी हुई हैं। अब उन्होंने जीवन में ने बढ़ने का फैसला कर लिया है।  नेहा इस गम को भुलाने की कोशिश में लगी हुई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा है- महिलाओं के चेहरे पर अलग ही निखार होता है जब उन्हें सही तरीके से ट्रीट और प्यार किया जाता है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन