Bollywood News: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सारा अली खान(Sara Ali khan) के क्रश हैं ये बात तो सभी को पता ही है। उन्होने 'कॉफी विद करन' में इस बात का खुलासा किया था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। तो बस ये बात जानकर रणवीर सिंह(Ranveer singh) सारा अली खान के लव गुरु बन गए हैं। उन्होंने सारा की मन की इच्छा पूरी कर दी है। एक इवेंट में कार्तिक, सारा और रणवीर तीनों पहुंचे हुए थे। जहां रणवीर सिंह ने कार्तिक और सारा की मुलाकात कराई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Related Stories
कल रात कार्तिक, सारा और रणवीर सिंह एक अवार्ड शो में गए हुए थे. जहां जब कार्तिक अवार्ड लेकर स्टेज से उतरे तो रणवीर सिंह उनके पा गए और उन्हें लगे लगाया। जिसके बाद वह कार्तिक सारा के पास लेकर आ गए। जिसके बाद रणवीर ने सारा का हाथ पकड़ा और कार्तिक के हाथों में दिया और कहा आखिरकार तुम लोग मिल ही गए। जिसके बाद रणवीर ने कैमरे की तरफ दिल का साइन भी बनाया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह के कार्तिक और सारा के मिलवाने के बाद दोनों ने बात भी की और कार्तिक ने सारा को हग भी किया।
आपको बता दें सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात सैफ के सामने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में कही थी। सारा ने कहा था कार्तिक उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। सारा इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। 'सिंबा' में वह रणवीर सिंह के अपोजित नजर आने वाली हैं। सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हो चुकी है जिसमें सभी को सारा की एक्टिंग काफी पसंद आई है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
कीकू शारदा ने खोला राज, एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा
जन्मदिन के मौके पर मौसी करिश्मा कपूर ने तैमूर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट