1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने कहा- हमेशा सच्ची और जमीन से जुड़ी इंसान बनी रहना चाहती हूं

सारा अली खान ने कहा- हमेशा सच्ची और जमीन से जुड़ी इंसान बनी रहना चाहती हूं

 Published : Dec 17, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 10:54 pm IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का कहना है कि भले ही उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना हो, लेकिन वह हमेशा सच्ची और जमीन से जुड़ी हुई इंसान बनकर रहना चाहती हैं।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने 'केदारनाथ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। उनकी दूसरी फिल्म 'सिम्बा' भी 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सारा का कहना है कि भले ही उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना हो, लेकिन वह हमेशा सच्ची और जमीन से जुड़ी हुई इंसान बनकर रहना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग इस बात की तारीफ करते हैं कि मैं सच्ची इंसान हूं। मेरी कोशिश सच्चा इंसान बनने की है। मैं ज्यादा नहीं सोचती और जैसी हूं वैसी बने रहने की कोशिश करती हूं। मैं गलतियां करती हूं। एक ही वक्त आपको तारीफ और आलोचना दोनों मिलती है और आपको उसे उसी तरह से लेना होता है।’’

सारा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक परफॉर्मर के तौर पर वह नए-नए प्रयोग करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखूंगी कि मुझे कैसी पेशकश मिलती है और जो भी मुझे रोमांचित करेगा मैं उसे चुन लूंगी। बतौर अभिनेत्री मैं अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं। मैं हमेशा से अभिनय को पसंद करती हूं। मैं हमेशा फिल्म के सेट पर रहने के लिए उत्साहित रहती हूं। इसके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है।’’

ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सारा इरफान खान की फिल्म ‘‘हिंदी मीडियम’’ के सीक्वल और वरुण धवन के साथ ‘‘रणभूमि’’ में दिखाई देंगी। साथ ही 'बागी 3' में भी उनके होने की खबरें हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को बताया 'दकियानूसी', शादी के बाद ऐसी है जिंदगी

Year Ender 2018: 'राजी' से 'बधाई हो' तक, ये हैं 2018 की बेस्ट फिल्में

तैमूर अली खान संग केप टाउन की गर्मी का मजा ले रही हैं करीना कपूर खान, देखें Photos

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन