1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News May 14: आमिर खान के सनी लियोनी के बर्थ डे पर पोस्ट से लेकर सपना चौधरी के डांस वीडियो तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News May 14: आमिर खान के सनी लियोनी के बर्थ डे पर पोस्ट से लेकर सपना चौधरी के डांस वीडियो तक की सारी खबरें

 Published : May 14, 2019 09:34 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:34 am IST

बॉलीवुड गलियाओं क अपडेट्स...

Latest bollywood News May 14- India TV Hindi
Latest bollywood News May 14

Latest Bollywood News May 14: कल बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपना बर्थ डे मनाया। सनी के बर्थ डे पर आमिर खान ने पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सपना चौधरी के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने देहरादून में हरियाणवीं गाने पर डांस किया। सलमान खान और कटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म भारत का प्रमोशन शुरु कर दिया है। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आमिर खान ने सनी लियोनी के बर्थ डे पर शेयर किया पोस्ट

सनी लियोनी ने सोमवार को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उन्होंने अपना यह खास दिन अपने पति और बच्चों के साछ बिताया। सनी के पति डेनियल वेबर ने उनके बर्थ डे पर एक स्पेशल मैसेज भी लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीन फोटोज भी पोस्ट कीं। सनी के बर्थ डे पर आमिर खान ने भी उनके लिए बर्थ डे पोस्ट लिखा।

आमिर खान ने सनी लियोनी के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज शेयर किया। आमिर खान ने लिखा- डियर सनी लियोनी। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं तुम्हारा दिन बहुत अच्छा बीता हो। ये साल भी तुम्हारे लिए अच्छा जाए। लव ए।

सलमान खान और कटरीना कैफ शुरु किया भारत का प्रमोशन, वायरल हुई फोटोज

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। सलमान और कटरीना ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरु कर दिया है। भारत के प्रमोशन की शुरूआत आईपीएल 2019 के फाइनल मैच से की गई है। भारत के पहले प्रमोशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

भारत का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान, कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर गए थे। कटरीना ने सोशल मीडिया पर प्रमोशन की फोटो भी शेयर की है। वह येल्लो कलर की फ्लोरल ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- भारत प्रमोशन पहला दिन।

सपना चौधरी ने स्टेज पर लगा दी आग, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनके डांस की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिल्म हरियाणवीं नहीं बल्कि पंजाबी और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बना ली है। इस बार फिर उनके डांस की वीडियो वायरल हो रही है। उनकी देहरादून में डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में सपना हरियाणवीं गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी का वायरल हो रहा वीडियो देहरादून का है जिसमें वह हरियाणवीं गाने गोली चल जावेगी पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन