1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News October 20: साक्षी तंवर ने बेबी गर्ल को लिया गोद, मोहिना सिंह ने गुपचुप की सगाई

Latest Bollywood News October 20: साक्षी तंवर ने बेबी गर्ल को लिया गोद, मोहिना सिंह ने गुपचुप की सगाई

 Published : Oct 20, 2018 01:53 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 01:53 pm IST

पढ़ें 20 अक्टूबर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

Sakshi Tanwar, Mohena Singh- India TV Hindi
Sakshi Tanwar, Mohena Singh

नई दिल्ली: साक्षी तंवर ने बेबी गर्ल को लिया गोद, मोहिना सिंह ने गुपचुप की सगाई, राखी सावंत के खिलाफ भीम आर्मी ने दर्ज कराई शिकायत, अमृतसर ट्रेन दुर्घटना पर कई सिलेब्रिटीज ने जताया दुख- पढ़ें 20 अक्टूबर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम साक्षी तंवर ने गोद दी बेबी गर्ल, देखें तस्वीर

एक्ट्रेस साक्षी तंवर के लिए दशहरा खुशियों की सौगात लाया है। उन्होंने एक लड़की को गोद लिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दित्या रखा है। एक अखबार से बात करते हुए साक्षी ने कहा- मेरे पेरेंट्स के आशीर्वाद और दोस्तों और परिवार के सपोर्ट से मैंने एक बेबी गर्ल को गोद लिया है, जो जल्दी 9 महीने की हो जाएगी। मैं सबके साथ यह खुशी शेयर कर के बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल है। मैं और मेरा परिवार दित्या को पाकर बहुत खुश हैं। वह मेरी सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। मैं उसे अपने जिंदगी में पाकर खुशनसीब हूं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना सिंह ने की सीक्रेट सगाई, देखें Photo

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक की बहन कीर्ति के रोल में नजर आने वालीं एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने अपने होमटाउन रीवा में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सगाई सेरेमनी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि उनके मंगेतर के बारे में अबी तक कोई जानकारी नहीं है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

तनुश्री दत्ता पर कमेंट कर फंसी राखी सावंत, भीम आर्मी ने दर्ज कराई शिकायत

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले तनुश्री दत्ता पर विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तनुश्री टकली हो गई और वह गांजा, ड्रग्स लेती हैं। इसी कारण कई धाराओं के अंतर्गत राखी सावंत पर मामला दर्ज हुआ है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Amritsar Train Accident: आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर सहित कई सिलेब्स ने दुखद घटना पर जताया शोक

अमृतसर में दशहरे के मौके पर हुए भीषण हादसे से पूरे देश में मातम का माहौल है। अभी तक 61 लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। इस हादसे पर कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ट्वीट कर अपनी संवेदना जता रहे हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

 
कान्ये वेस्ट से शादी करने के बाद मैं प्राइवेट पर्सन बन गई हूं: किम कर्दाशियां

रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां का कहना है कि रैपर कान्ये वेस्ट से शादी के बाद वह प्राइवेट पर्सन बन गई हैं। पहले वह अपने ही धुन में रहती थीं, लेकिन शादी के बाद उनका पूरा ध्यान अपने घर पर लगा रहता है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन