1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार ऋतिक रोशन GQ मैगज़ीन के जुलाई कवर पर HOT लुक में आये नज़र!

सुपरस्टार ऋतिक रोशन GQ मैगज़ीन के जुलाई कवर पर HOT लुक में आये नज़र!

 Published : Jul 07, 2019 08:23 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 08:23 pm IST

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इसी हफ्ते रिलीज होनी है।

 ऋतिक रोशन - India TV Hindi
 ऋतिक रोशन 

मुंबई: मिलेनियल सुपरस्टार ऋतिक रोशन जीक्यू मैगज़ीन के कवर पर स्टायलिश लुक में नज़र आ रहे है। जीक्यू मैगज़ीन के जुलाई एडिशन में ऋतिक टैग लाइन 'अप क्लोज़' के साथ नज़र आ रहे है। मैगज़ीन के कवर पेज पर ऋतिक ने अपने लुक के साथ यक़ीनन तापमान बढ़ा दिया है, जहाँ अभिनेता ने पिंक बैकड्रॉप के साथ डेनिम लुक में एक बार फिर हमारा दिल चुरा लिया है! सुपरस्टार को अक्सर अपने लुक और परफ़ेक्ट फिज़िक के लिए 'ग्रीक गॉड' के नाम से संबोधित किया जाता है।

अभिनेता पहले से ही अपनी आगामी फ़िल्म "सुपर 30" में अपने बिहारी लुक के लिए प्रशंसा का पात्र बने हुए है परिणामस्वरूप अभिनेता के प्रशंसक बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है और हाल ही रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर को 'वर्ष का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर' कहा जा रहा है।

अभिनेता स्वयं अपनी आगामी फिल्म में एक शिक्षक की भूमिका में नज़र आएंगे। ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है। 

ऋतिक न केवल ऑन स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन सुपर 30 छात्रों से लेकर आनंद कुमार के रियल छात्रों के साथ एक बॉन्ड साझा करते है, बल्कि अभिनेता ने समाज के बच्चों के भविष्य को आकार देने वाले शिक्षकों को भी उचित सम्मान दिया है। अपने स्टाइल गेम के साथ सुपरस्टार अभिनेता ने कवर पर अपने 'अप क्लोज़' लुक के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

इसे भी पढ़ें-

नाना पाटेकर को Me Too मामले में क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ याचिका दर्ज करेंगी तनुश्री दत्ता

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने पूरी की 'बाला' की शूटिंग, देखने को मिलेगी गंजे शख्स की कहानी

जन्मदिन पर ब्रेक लेकर मौज-मस्ती करना चाहती हैं कैटरीना कैफ

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन