1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने पूरी की 'बाला' की शूटिंग, देखने को मिलेगी गंजे शख्स की कहानी

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने पूरी की 'बाला' की शूटिंग, देखने को मिलेगी गंजे शख्स की कहानी

 Published : Jul 07, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 04:43 pm IST

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने फिल्म 'बाला' की शूटिंग पूरी कर ली है। 

Bala- India TV Hindi
Bala

लखनऊ: आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने फिल्म 'बाला' की शूटिंग पूरी कर ली है। आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है जो समय से पहले ही गंजा हो जाता है और वह उससे कैसे निपटता है। अमर कौशिक इसके निर्देशक हैं और इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी हैं।

'विकी डोनर' के अभिनेता आयुष्मान और यामी सात साल बाद इस फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। यामी ने एक बयान में कहा, "अमर कौशिक और बाकी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने का मेरा जिस तरह का अनुभव रहा वह कुछ ऐसा है जिसका आपको हमेशा से इंतजार रहता है।"

यामी ने आगे यह भी कहा, "इस परियोजना को तैयार करने में फिल्म के साथ जुड़े हर किसी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है जो दर्शकों को पसंद आएगा। 'बाला' कई वजहों से खास है।"

यामी इस फिल्म में पहली बार एक छोटे शहर की मॉडल का किरदार निभाते नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें-

Birthday Spl: जब कैलाश खेर ने बिजनेस में घाटे के कारण करने वाले थे सुसाइड, ऐसे बनें एक सफल सिंगर

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बर्थडे पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर करके लिखा ऐसा प्यार भरा पोस्ट

दूसरी बार पिता बने शोएब अख्तर, नहीं करुंगा फोटो शेयर, अपने बेटे को तैमूर नहीं बनाना चाहता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन