1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ताहिरा कश्यप ने उन्हें आयुष्मान खुराना का भाई कहने वाले ट्रोलर्स पर किया पलटवार

ताहिरा कश्यप ने उन्हें आयुष्मान खुराना का भाई कहने वाले ट्रोलर्स पर किया पलटवार

 Published : Jul 01, 2019 03:19 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 03:21 pm IST

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप के बाल कीमोथेरेपी की वजह से झड़ गए और लोग उन्हें आयुष्मान का भाई कहने लगे।

ताहिरा कश्यप - India TV Hindi
ताहिरा कश्यप 

मुंबई: आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप ट्रोल्स पर पलटवार करने में माहिर हैं। ट्रोल करने वाले अक्सर ताहिरा को आयुष्मान खुराना का भाई बुलाते हैं। दरअसल ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, उसके इलाज की वजह से उनके बाल चले गए और वो छोटे बालों में रहती हैं इस वजह से लोग उन्हें आयुष्मान खुराना का भाई कहने लगे। हाल ही में ताहिरा पति आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 देखने पहुंची थीं। इस दौरान वो छोटे बाल में नजर आईं। लेकिन इससे पहले कि कोई उन्हें फिर से आयुष्मान खुराना का भाई कहता उन्होंने ऐसा पोस्ट किया कि ट्रोलर्स को जरूर शर्म आ गई होगी।

36 साल की ताहिरा ने लिखा- इतने भाई भाई जोक्स सुन लिए कि अब जब मैं आयुष्मान को मिलती हूं बैकग्राउंड में गाना चल रहा होता है- ''तू मेरा, तू मेरा, तू मेरा भाई नहीं है।''

ताहिरा की कैंसर की लड़ाई आसान नहीं रही। उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि किस तरह कीमोथेरेपी की वजह से उनके बाल झड़ गए और वो गंजी हो गईं।

ताहिरा ने कहा- आपको नहीं पता होता कि आप इतने इमोशनल मोमेंट में कैसे रिएक्ट करें। मैंने कीमो करना शुरू किया और मेरे सारे बाल झड़ गए, मैंने एक विग तैयार रखा था, मैंने बहुत सारे स्कार्फ रेडी किये थे अलग-अलग रंग के क्योंकि मैं कहीं से भी बाल्ड होने के लिए तैयार नहीं थी। 

ताहिरा ने यह भी कहा था कि मैंने खुद को कभी बाल्ड या छोटे बालों में इमैजिन नहीं किया था। मैं ऐसी जगह से आती हूं जहां खूबसूरती मतलब लंबे बाल होता है। लेकिन एक दिन भी मैं हेयर एक्सटेंशन अपने बालों में संभाल नहीं पाई। इसलिए एक दिन मैंने शेव करने का फैसला कर लिया।
बता दें, ताहिरा और आयुष्मान ने साल 2008 में लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

इसे भी पढें-

ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर तनुश्री दत्ता का बयान आया सामने, किया 'दंगल' गर्ल का सपोर्ट

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर रवीना टंडन का फूटा गुस्सा, कहा- ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता

सारा अली खान और वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' में कादर खान वाला किरदार निभाएंगे परेश रावल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन