1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हमेशा से एक रोमांटिक हीरो के तौर पर शुरुआत करना चाहते थे आयुष शर्मा

हमेशा से एक रोमांटिक हीरो के तौर पर शुरुआत करना चाहते थे आयुष शर्मा

 Published : Aug 31, 2018 07:42 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 07:42 am IST

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर आयुष का कहना है कि वह हमेशा से रोमांटिक किरदार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू करना चाहते थे।

Aayush Sharma- India TV Hindi
Aayush Sharma

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर आयुष का कहना है कि वह हमेशा से रोमांटिक किरदार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू करना चाहते थे। आयुष सह-कलाकार वरीना हुसैन के साथ बुधवार को के.सी. कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने संवाददाताओं से यह बात कही। रोमांस या एक्शन शैली को लेकर अपनी पसंद के बारे में पूछे जाने पर आयुष ने कहा, "फिलहाल, रोमांटिक फिल्में मुझे उत्साहित करती हैं। मैं हमेशा रोमांटिक अभिनेता के रूप में शुरुआत करना चाहता था।"

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर आयुष ने कहा, "जब आपको पहली बार दर्शकों से इतना प्यार और समर्थन मिलता है तो यह बहुत अच्छा अहसास होता है।" तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह हमारी ऊर्जा को बढ़ाता है और इससे अच्छा करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ता है।“

उन्होंने आगे कहा, हमारी फिल्म के गीत और ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, इसलिए उत्साहित होने के साथ-साथ घबराहट भी कि फिल्म रिलीज होने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी।" उनका मानना है कि बॉलीवुड में टिके रहना मुश्किल है। बत दें कि 'लवरात्रि' 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन