साउथ सिनेमा का जाना माना नाम और अजय देवगन के साथ सिंघम में नजर आ चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का वैक्स स्टेच्यू जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा। काजल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
Related Stories
काजल ने मैडम तुसाद के स्टेच्यू के लिए नाप देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। काजल मैडम तुसाद सिंगापुर में अपने स्टेच्यू को लेकर काफी उत्साहित हूं। 5 फरवरी 2020 को उनका स्टेच्यू अनरिवील होगा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- मुझे याद है बचपन में मैं मैडम तुसाद म्यूजियम में एक बच्ची की तौर पर गई थी। वहां मौजूद बड़ी-बड़ी हस्तियों के स्टेच्यू देखकर मैं बहुत खुश होती थी। आज उनके बीच अपने आपको पाकर गर्वान्वित महसूस कर रही हूं।
एक और तस्वीर शेयर करते हुए काजल ने लिखा है- उत्साहित और गर्वान्वित हूं कि मेरा अपना वैक्स फिगर मैडम तुसाद सिंगापुर में लगने वाला है। 5 फरवरी 2020 को मैं अपने वैक्स स्टेच्यू को आपसे परिचित करवाने के लिए वहां मौजूद रहूंगी।
इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के स्टैच्यू दुनियाभर के अलग अलग मैडम तुसाद के म्यूजियम में लगे हैं। ज्यादातर लोगों के स्टेच्यू मैडम तुसाद लंदन में लगे हैं। काजल अग्रवाल पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं जिनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगने जा रहा है। काजल से पहले साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू और प्रभास जैसे सितारों के वैक्स स्टेच्यू तुसाद म्यूजियम में लग चुके हैं।