1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 24 साल बाद माधुरी और रेणुका ने फिर लगाए 'लो चली मैं अपने देवर की बारात' पर ठुमके, देखिए वीडियो

24 साल बाद माधुरी और रेणुका ने फिर लगाए 'लो चली मैं अपने देवर की बारात' पर ठुमके, देखिए वीडियो

 Published : May 20, 2018 03:20 pm IST,  Updated : May 20, 2018 03:20 pm IST

माधुरी ने रेणुका के साथ हम आपके हैं कौन के गाने 'लो चली मैं अपनी देवर की बारात लेकर' पर डांस किया, जिसे देखकर आपके जेहन में साल 1994 की यादें ताजा हो जाएंगी।

माधुरी-रेणुका- India TV Hindi
माधुरी-रेणुका

नई दिल्ली: माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। माधुरी करण जौहर की मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के साथ मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म हम आपके हैं कौन की को स्टार रेणुका शहाणे भी हैं। हाल ही में माधुरी ने रेणुका के साथ इसी फिल्म के गाने लो चली मैं पर डांस किया, जिसे देखकर आपके जेहन में साल 1994 की यादें ताजा हो जाएंगी।

माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है- जब काम में मजा हो। इस वीडियो में माधुरी और रेणुका शाहणे बैठे हुए हैं। अचानक से 24 साल पुराना गाना लो चली मैं... बजने लगा। जिसे सुनते ही माधुरी और रेणुका खुशी से झूम उठीं। दोनों उठकर डांस करने लगी। इस वीडियो में हमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

यहां देखिए ये वीडियो...

माधुरी ने हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह रेणुका से पहली बार हम आपके हैं कौन के सेट पर मिलीं, तो हमारी बॉन्डिंग जल्दी हो गई। हम दोनों मराठी परिवार से थे इसलिए हमें एडजस्ट होने में वक्त नहीं लगा। मैं उनके साथ दोबारा काम करके काफी उत्साहित हूं।

अब इस खबर को पढ़ने के बाद आपको जरूर हम आपके हैं कौन का गाना सुनने का मन करने लगा होगा। तो लीजिए अभी सुनिये...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन