1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के एक गाने में पहना था 30 किलो का लहंगा, कीमत लाखों में

माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के एक गाने में पहना था 30 किलो का लहंगा, कीमत लाखों में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 03:26 pm IST,  Updated : May 15, 2018 03:27 pm IST

माधुरी उन अभिनेत्रियों में से है। जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन में हिट फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन ड्रेसेस पहनी हुई है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि माधुरी ने फिल्म देवदास में एक गाने में भारी-भरकम लहंगा पहना था। जिसकी कीमत भी लाखों में थी।

Madhuri Dixit devdas kahe chhed mohe- India TV Hindi
Madhuri Dixit

नई दिल्ली: अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी को चाहने वालों में बॉलीवुड एक्टर्स की लंबी लिस्ट है। वह अपने अभिनय और मुस्कान से हर किसी को अपना बना लेती थी। माधुरी दीक्षित अब 51 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था।

माधुरी उन अभिनेत्रियों में से है। जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन में हिट फिल्मों के साथ-साथ बेहतरीन ड्रेसेस पहनी हुई है।  आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि माधुरी ने फिल्म देवदास में एक गाने में भारी-भरकम लहंगा पहना था। जिसकी कीमत भी लाखों में थी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे।  

इस फिल्म में एक गाना था 'काहे छेड़े मोहे..'। इस गाने में माधुरी ने बेहतरीन डांस किया था। जिसकी काफी प्रशंसा की जा रही थी।

इस गाने में माधुरी दीक्षित ने जो लहंगा पहना था। उसका वजन करीब 30 किलो थी।

इतना ही नहीं उस वक्त इस लहंगे की कीमत लाखो में थी, तो समझ सकते है कि आज के समय में कितनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल