1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes Film Festival 2018: कैटसूट और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कंगना ने दिखाया बोल्ड अंदाज

Cannes Film Festival 2018: कैटसूट और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कंगना ने दिखाया बोल्ड अंदाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2018 03:53 pm IST,  Updated : May 12, 2018 03:53 pm IST

कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में आज कंगना रनौत का दूसरा दिन है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कंगना अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। इस दौरान कंगना ने सिल्वर बेस ब्लैक कैटसूट पहना था। इस कैटसूट को नीडो के डिजाइनर नेद्रेत टॉसिग्रोल ( Nedo By Nedret Taciroglu) ने तैयार किया।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत

नई दिल्ली: कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में आज कंगना रनौत का दूसरा दिन है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कंगना अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। इस दौरान कंगना ने सिल्वर बेस ब्लैक कैटसूट पहना था। इस कैटसूट को नीडो के डिजाइनर नेद्रेत टॉसिग्रोल ( Nedo By Nedret Taciroglu) ने तैयार किया।

कंगना अपने आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर ईयररिंग पहनी और हाथों में मैचिंग क्लच लिए हुए नज़र आईं वहीं उनकी नेकलाइन काफी पल्‍जिंग थी। इस लुक में कंगना काफी बोल्ड लग रही थीं। बता दें कि कान्स फेस्टिवल के पहल दिन कंगना ने रेट्रो लुक चुना था जो काफी पंसद किया गया था। कंगना का रेट्रो लुक सोशल साइट पर काफी वायरल हुआ था।

फैंस का मानना है कि दुसरे रेड कार्पेट के दौरान कंगना बेहद अजीबो गरीब अवतार में नजर आई। कंगना के इस लुक को देख कर हर कोई दंग रह गया। क्‍योंकि नाना जा रहा है कि पहले दिन के मुकाबले इस बार कंगना ने बेहद खराब आउटफिट कैरी किया है।

दर्शकों का मानना है कि जहां इस बार दीपिका पादुकोण ने रेड हॉट लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी है वहीं कंगना ने सभी को अपने लुक से निराश कर दिया। लेकिन कुछ लोगों को हो कंगना का कैटसुट लुक कापी पंसद आया।

इस लुक में कंगना अपने हाथ में मैचिंग clutch कैरी की थी जिसकी काफी तारिफ की जा रही है। कंगना ने चेहरे पर काफी न्‍यूड मेकअप कर रखा था।  उनके लुक में ज्यादा आकृर्षित करने वाली चीज उनका कर्ली हेयर था।  इस हिसाब से देखा जाए तो बॉलीवुड की क्‍वीन कंगना रनौत का डेब्‍यू काफी शानदार रहा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल