1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर माधुरी दीक्षित ने किया ये पोस्ट, हाल ही में सिड-नाज़ बने थे उनके शो का हिस्सा

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर माधुरी दीक्षित ने किया ये पोस्ट, हाल ही में सिड-नाज़ बने थे उनके शो का हिस्सा

 Published : Sep 02, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 05:00 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने दुख जाहिर किया है। माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने में हाल ही में सिद्धार्थ, शहनाज गिल संग पहुंचे थे।

madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित ने सिद्धार्थ को किया याद Image Source : TWITTER- @KESHAVSIDNAAZFN, MADHURI DIXIT

सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरा देश सदमे में है। गुरुवार की सुबह, 40 वर्षीय अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस दिवाने के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ मंच साझा करने वाली माधुरी दीक्षित ने अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया। माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, “यह अविश्वसनीय और चौंकाने वाला है। आपको हमेशा याद किया जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला। आपकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

इस बीच, अक्षय कुमार, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन और अन्य सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता की आत्मा के लिए प्रार्थना करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया।

इस बीच, सिद्धार्थ के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ की मौत के कारण के बारे में इंटरनेट पर चल रही खबरें अफवाहें हैं, परिवार ने अपने बयान में कहा है कि सिद्धार्थ किसी मानसिक दबाव में नहीं थे। परिवार ने यह भी कहा कि वे नहीं चाहते कि अफवाहें फैले। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया, इसके अलावा वो बालिका वधू, दिल से दिल तक जैसे टीवी शो और फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया मे नजर आए थे।

Siddharth Shukla Death: हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, मृत अवस्था में लाया गया था कूपर हॉस्पिटल

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर रश्मि देसाई ने जाहिर किया दुख, ट्विटर पर किया ये पोस्ट

अलविदा सिद्धार्थ शुक्ला...: वो लम्हें जो हमेशा याद आएंगे

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन