1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, फोटो शेयर कर दी जानकारी

माधुरी दीक्षित ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, फोटो शेयर कर दी जानकारी

 Published : Apr 26, 2021 08:32 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 10:46 pm IST

माधुरी दीक्षित ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है। ब्लैक सूट के साथ माधुरी ने वाइट मास्क लगाया है।

madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ Image Source : INSTAGRAM- MADHURI DIXIT

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आज कोरोना वायरस की दूसरी वैक्सीन लगवा ली। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। माधुरी दीक्षित ने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है। ब्लैक सूट के साथ माधुरी ने वाइट मास्क लगाया है। तस्वीर के साथ कैप्शन में माधुरी ने लिखा है- आज मैंने अपनी दूसरी वैक्सीन की डोज़ लगवाई। मैं सबसे कहना चाहूंगी कि जितनी जल्दी हो सके वैक्सीन लगवाएं। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।

माधुरी दीक्षित ने सिखाया मास्क पहनने का सही तरीका

हाल ही में माधुरी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, वीडियो में पहले वो गलत तरीके से मास्क पहनकर बताती हैं कि कौन कौन सा तरीका गलत है और फिर आखिर में माधुरी सही तरीके से मास्क पहनना फैंस को सिखाती हैं। देखिए वीडियो-

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी शो डांस दीवाने में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जानती हैं कि कैसे अपने फैंस का दिल जीता जाता है। मंगलवार को एक खूबसूरत वीडियो साझा करते हुए माधुरी 'बाजरे दा सिट्टा' के ट्रेंड में शामिल हो गई। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोकप्रिय गीत पर परफॉर्मेंस दे रही हैं और शानदार एक्स्प्रेशन भी दे रही हैं। अपने कैजुअल लुक से, माधुरी एक गुलाबी झिलमिलाती लहंगे में एक भव्य दीवा में बदल जाती हैं।

देखें वीडियो: 

अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, "ऑन ट्रेंड विद #BajreDaSitta।"

इनपुट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें-

अब टीवी कलाकार शांतनु माहेश्वरी भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

'डांस दीवाने 3' के जज राघव जुयाल को भी हुआ कोरोना, धर्मेश येलांडे हो चुके हैं संक्रमित

Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer Out: खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन