1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने दिवंगत ऋषि कपूर, सरोज खान संग किए काम को याद किया

माधुरी दीक्षित ने दिवंगत ऋषि कपूर, सरोज खान संग किए काम को याद किया

 Published : Oct 22, 2020 09:05 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 09:06 am IST

माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे कोरियोग्राफर सरोज खान और अभिनेता ऋषि कपूर संग नजर आ रही हैं।

MADHURI DIXIT, RISHI KAPOOR, SAROJ KHAN- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित ने दिवंगत ऋषि कपूर, सरोज खान संग किए काम को याद किया Image Source : MADHURI DIXIT

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने साल 1995 में रिलीज फिल्म 'याराना' में दिंवगत अभिनेता ऋषि कपूर और दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ काम करने के लम्हों को याद किया। इस फिल्म के गाने 'मेरा पिया घर आया' को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।

माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे कोरियोग्राफर सरोज खान और अभिनेता ऋषि कपूर संग नजर आ रही हैं।

माधुरी ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "ऋषि जी के साथ काम करना और मेरा पिया घर आया के डांसिंग स्टेप्स सीखना मेरे सबसे यादगार पलों में से एक रहा है। याराना फिल्म ने आज रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मैं इन दोनों लेजेंड्स को याद कर रही हूं और इनके प्रति आभार व्यक्त कर रही हूं।"

'साजन' को पूरे हुए 29 साल, माधुरी दीक्षित ने बताया क्यों फिल्म में काम करने के लिए झटपट तैयार हो गई थीं

माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को विदेश में श्रीराम माधव नेने का हाथ थामा था। खबरों की मानें तो नेने उनके सेलेब्स स्टेटस से अनजान थे और उनकी एक भी फिल्म नहीं देखी थी। 

माधुरी और नेने के दो बेटे अरिन और रेयान हैं। कुछ सालों तक विदेश में रहने के बाद माधुरी मुंबई वापस लौट आईं और फिल्म जगत में वापसी की। वो कई रिएलिटी शोज में बतौर जज भी नज़र आ चुकी हैं। 

माधुरी 90 के दशक की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनकी मुस्कान के लोग दीवाने थे। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी डांस स्किल्स से भी फैंस का दिल जीता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है औ अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन