1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवंगत एक्टर श्रीराम लागू के निधन पर लेट श्रद्धांजलि देने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं माधुरी दीक्षित

दिवंगत एक्टर श्रीराम लागू के निधन पर लेट श्रद्धांजलि देने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं माधुरी दीक्षित

 Published : Dec 19, 2019 11:18 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 11:18 pm IST

राम लागू को श्रद्धांजलि देते हुए एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी आज एक ट्वीट किया।

दिवंगत एक्टर श्रीराम...- India TV Hindi
दिवंगत एक्टर श्रीराम लागू के निधन पर लेट श्रद्धांजलि देने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं माधुरी दीक्षित 

हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर एक्टर श्रीराम लागू 17 दिसंबर इस दुनिया को अलविदा कह गए। पुणे के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ था। उनके निधन से उनके चाहने वाले आहत हुए। पीएम मोदी समेत तमाम हस्तियों ने भी श्रीराम लागू के जाने पर गहरा शोक व्य्क्त किया। 

श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि देते हुए एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी आज एक ट्वीट किया। लेकिन देरी से ट्वीट करने की वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उनसे इस बात के लिए सवाल किया जा रहा है कि वो इतना लेट क्यों श्रद्धांजलि दे रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट करते हुए लिखा है- श्रीराम लागू जी के अचानक हुए देहांत के बारे में अभी अभी सुना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

माधुरी दीक्षित के इस ट्वीट पर जहां कुछ लोगों ने श्रीराम लागू को श्रद्धांजलि दी वहीं कुछ लोग उनके लेट पोस्ट पर उनसे सवाल करने लगे। देखिए किस तरह सोशल मीडिया पर माधुरी से सवाल किया जा रहा है। कोई उन्हें कह रहा है- आप बहुत स्लो हैं। तो कोई पूछ रहा है- 3 दिन बाद?

हालांकि माधुरी दीक्षित के ट्वीट से पता चल रहा है कि शायद उन्हें देर से इस बारे में पता चला है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन