1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित एक्टिंग के साथ गिटार बजाने में भी हैं माहिर, शेयर किया वीडियो

माधुरी दीक्षित एक्टिंग के साथ गिटार बजाने में भी हैं माहिर, शेयर किया वीडियो

 Published : Nov 24, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 12:11 pm IST

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पति डॉक्टर नेने के साथ गिटार बजा रही हैं।

madhuri dixit plays guitar- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित ने बजाया गिटार।

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और डांस से सभी का दिल जीतती आई हैं। एक्टिंग और डांस के अलावा अब माधुरी अपने म्यूजिकल स्किल दिखा रही हैं। माधुरी दीक्षित ने गिटार बजाना सीख लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने पति के साथ गाना गा रही हैं और गिटार बजा रही हैं।

माधुरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फैमिली जैम सेशन। डॉक्टर नेने के साथ गिटार में हाथ आजमा रही हूं। क्योंकि मुझे आप सभी से प्यार है। वीडियो में माधुरी दीक्षित उनके पति और म्यूजिशियन जैक डिसूजा है। माधुरी दीक्षित हॉलीवुड सिंगर जॉन लेजेंड का फेमस गाना ऑल ऑफ मी गा रही हैं।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले कोरियोग्राफर सरोज खान को बर्थ डे पर पोस्ट शेयर किया था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन