1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेशेल्स में छुट्टियां मना रही हैं माधुरी दीक्षित, समंदर किनारे से पोस्ट की ये तस्वीर

सेशेल्स में छुट्टियां मना रही हैं माधुरी दीक्षित, समंदर किनारे से पोस्ट की ये तस्वीर

 Published : Oct 17, 2019 02:41 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 02:41 pm IST

माधुरी दीक्षित अपनी छुट्टियां अफ्रीका के सेशेल्स में अपने पति श्रीरीम नेन के साथ बना रही हैं। 

Madhuri Dixit with his husband Sriram Madhav Nene- India TV Hindi
Madhuri Dixit with his husband Sriram Madhav Nene

माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक है। जिन्होंने अपनी खूबसूरत अदाकारी से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ- साथ लोगों के दिलों में भी राज किया है। एक्टिंग के साथ ही वो डांस में भी बहुत अच्छी है। डांस से उनको बहुत प्यार है इसलिए वो टीवी के एक डांस रियलिटी शो को भी जज करती है। हालांकि अभी वो अपने इस बिजी शेड्यूल से कुछ दिनो के लिए दूर टाइम निकाल कर अपने पति के साथ छुट्टियां बनाने गई हुई है।

वह अपनी ये छुट्टियां अफ्रीका के सेशेल्स में अपने पति श्रीरीम नेन के साथ मना रही है और वहां खूब मजे कर रही हैं। वे यहां अपने पति के साथ आसपास के नजारों के पूरे मजे ले रही हैं। उनकी और उनके पति दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है और काफी पंसद की जा रही है।

इन तस्वीरों में दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे है। साथ ही उनके आसपास के नजारे भी बहुत अच्छे है। माधुरी की छुट्टियों में उनके साथ उनके बच्चे अरिन और रयान भी आए है। इन खूबसूरत नजारों का मजा उठाने के लिए। वे सेशेल्स के बीच पर और शहर में घूमते हुए अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उनकी पति श्रीराम नेने के साथ सेल्फी को सोशल मीडिया में काफी पंसद की जा रही है और फैंस को खूब पसंद आ रही है।

अगर माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करे तो अभी वो आखिरी बार टीवी के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 2 को जज करती दिखाई दी थीं। माधुरी के साथ इस शो में दो जज और थे शशांक खेतान और तुषार कालिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन