1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू की आगामी फिल्म का नाम अभी तय नहीं

महेश बाबू की आगामी फिल्म का नाम अभी तय नहीं

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 03:16 pm IST

सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी तेलुगू-तमिल भाषी फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

mahesh babu- India TV Hindi
mahesh babu

चेन्नई: सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी तेलुगू-तमिल भाषी फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने  बताया, "हालांकि फिल्म के शीर्षक के लिए टीम के पास तीन विकल्प हैं, लेकिन अभी किसी एक पर फैसला नहीं लिया गया है। पहले उन्होंने फिल्म को 'एजेंट शिवा' शीर्षक देने पर विचार किया था, क्योंकि महेश बाबू इसमें एक खुफिया अधिकारी या यूं कहें कि एक एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे।"

 

शुक्रवार को चर्चा थी कि फिल्म का शीर्षक 'मरमम' रखा गया है। उन्होंने कहा, "'मरमम' भी उन तीन शीर्षकों में से एक है, जिन पर विचार किया जा रहा है। कुछ समय में निर्माता शीर्षक की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और एस. जे. सूर्या भी नजर आएंगे, जो 23 जून को रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन