मुंबई: अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले महीने ही उन्होंने अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्हें अक्सर आउटिंग करते देखा जाता है, लेकिन इस बार वो अपनी लग्जरी कार छोड़कर ऑटो रिक्शा में सफर करती दिखाई दीं। मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स ने भी ऑटो की राइड को एन्जॉय किया।
Related Stories
मलाइका की ऑटो रिक्शा सवारी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का लॉन्ग शर्ट पहना था। अपने लुक को उन्होंने हैट और एंकल लेंथ बूट्स के साथ कंप्लीट किया।


मलाइका 'छैयां छैयां', 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे हिट सॉन्ग दे चुकी हैं।


अर्जुन कपूर संग मलाइका के अफेयर की खूब चर्चा होती है। दोनों की शादी को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते हैं।
Bigg Boss 13: अरहान खान के बेघर होने से फैंस हैरान, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WhyArhaanKhan

बता दें कि मलाइका ने साल 2017 में पति अरबाज खान को तलाक दे दिया था। दोनों को एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है।