1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malaika Arora and Arjun Kpoor Wedding Rumours: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की खबरों पर दिया यह बयान

Malaika Arora and Arjun Kpoor Wedding Rumours: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की खबरों पर दिया यह बयान

 Published : Nov 15, 2018 09:00 am IST,  Updated : Nov 15, 2018 12:05 pm IST

Malaika Arora, Arjun kapoor wedding rumours: मलाइका के 45वें जन्मदिन पर भी दोनों साथ इटली गए थे, मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
Malaika Arora and Arjun Kpoor Wedding Rumours  Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही है, दोनों अक्सर हाथों में हाथ डाले साथ नजर आ जाते हैं। दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन कई मौके पर दोनों कपल की तरह ही बिहैव करते नजर आए हैं। जहां दीपिका और रणवीर, प्रियंका और निक की शादी की खबरें चर्चा में हैं, खबर आई कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी जल्द शादी कर सकते हैं। इंडियॉज गॉट टैलेंट में मलाइका के को-होस्ट और उनके दोस्त करण जौहर ने भी मलाइका से इस टॉपिक पर बात की लेकिन मलाइका चालाकी से ये बर्निंग क्वेश्चन टाल गईं। यहां पढ़िए मलाइका और अर्जुन के बीच है कितने साल का फासला...

बता दें, करण जौहर की दिवाली पार्टी के बाद मलाइका अर्जुन के घर गई थीं, जहां दोनों ने साथ वक्त बिताया। मलाइका के 45वें जन्मदिन पर भी दोनों साथ इटली गए थे, मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों स्टार हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स ने जब मलाइका अरोड़ा से शादी की अफवाह पर सवाल किया तो 45 साल की एक्ट्रेस ने जवाब दिया- मैं कभी पर्सनल सवालों के जवाब नहीं देती हैं। ऐसा नहीं है कि मुझे शर्म आती है, मैं बस अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करने में कंम्फर्टेबल महसूस नहीं करती हूं। मेरी जिंदगी में क्या हो रहा है सभी इससे अवेयर हैं, मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मैं बस अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रही हूं। यह खूबसूरत और अनमोल है।

Malaika Arora and Arjun Kpoor Wedding Rumours  अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
Image Source : YOGEN SHAHMalaika Arora and Arjun Kpoor Wedding Rumours 

अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंचे थे लेकिन परिणीति को छोड़ अर्जुन मलाइका के साथ बैठ गए। इतना ही नहीं जब उन्हें स्टेज पर जाना था तो वो मलाइका के हाथ को पकड़कर वहां पहुंचे। दोनों के हाथों में हाथ डाले यह तस्वीरें खूब वायरल हुईं।​​ मलाइका इससे पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थी, दोनों साल 2016 में अलग हो गए। अरबाज इसक वक्त मॉडल Giorgio Andriani को डेट कर रहे हैं।

Also Read:

पति-पत्नी हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

करण जौहर ने देखी दीपिका-रणवीर की शादी की पहली तस्वीर, उनका रिएक्शन सुनकर नहीं हो रहा है इंतजार

दीपिका व्हाइट-गोल्डन कलर का लहंगे पहन बनी दुल्हन,

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन