1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर

 Published : Jun 25, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:28 pm IST

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरहान खान के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की। फोटो में दोनों खिड़की से बाहर देखते नजर आ रहे हैं।

malaika arora- India TV Hindi
मलाइका ने बेटे अरहान के साथ शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAOFFICIAL

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरहान खान के साथ की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों से खुद के और प्रियजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आग्रह किया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर बेटे अरहान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें मां-बेटे खिड़की की बाहर तरफ देखते नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ कैमरे की तरफ है।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, "अगर हम अपने कल को खूबसूरत देखना चाहते हैं तो हमें अपने आज को सुरक्षित करना होगा। चलिए खुद पर, अपने सेहत पर और अपने प्रिय लोगों पर ध्यान देते हैं और शोर को अनसुना कर देते हैं।"

 कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में कोरोना मरीज मिला है, जिसके बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। वह अपने बेटे अरहान और अपने पालतू कुत्ते कैस्पर के साथ अपने घर पर क्वारंटीन में थीं।

लॉकडाउन के बीच मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह घर पर समय बिता रही हैं साथ ही उसकी झलकियां भी अपडेट कर रही हैं। वही अपने फैन्स के लिए वह योग के क्लिप्स भी साझा करती है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन