1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दो दिन में फिल्म की कमाई 15 करोड़ के पार, जानिए कुल कलेक्शन

'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दो दिन में फिल्म की कमाई 15 करोड़ के पार, जानिए कुल कलेक्शन

 Published : Feb 09, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 03:52 pm IST

मलंग एक रोमांस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आदित्य का एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

'मलंग' बॉक्स ऑफिस...- India TV Hindi
'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दिशा और आदित्य के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली। पहले दिन फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 8.89 करोड़ का कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 15.60 करोड़ हो चुकी है। रविवार को फिल्म और अच्छी कमाई कर सकती है।

मलंग एक रोमांस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आदित्य का एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आदित्य पहली बार एक्शन करते नजर आए हैं।

फिल्म को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी ने प्रोड्यूस किया है। मोहित सुरी आशिकी 2 और एक विलेन जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन