1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सर्व ब्राह्मण महासभा ने 'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर से की पूरी कहानी शेयर करने की मांग

सर्व ब्राह्मण महासभा ने 'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर से की पूरी कहानी शेयर करने की मांग

 Published : Feb 08, 2018 11:48 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 11:48 pm IST

कंगना रनौत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर एक अब एक विवाद खड़ा हो गया है। अब फिल्म के निर्माताओं ने गुरुवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।

Manikarnika- India TV Hindi
Manikarnika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर एक अब एक विवाद खड़ा हो गया है। अब फिल्म के निर्माताओं ने गुरुवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। इन अफवाहों के बीच यह स्पष्टीकरण आया है कि फिल्म की रिलीज अप्रैल से बढ़ाकर अगस्त कर दी गई है। गौरलतब है कि यह फिल्म झांसी की वीर रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है।

ब्राह्मण संगठन सर्व ब्राह्मण महासभा ने आरोप लगाया है कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। संगठन ने मांग की है कि निर्माता फिल्म की पूरी कहानी शेयर करें कि इसमें किसी भी तरह से तथ्यों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। निमार्ताओं ने गुरुवार को अपने बयान में फिल्म रिलीज को लेकर सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

बयान के मुताबिक, "फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर अफवाह है कि यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता, कमल जैन और जी स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।" गौरलतब है कि इस फिल्म में कंगना के अलावा छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा अंकित लोखंडे भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन