1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीषा कोईराला ने कैंसर को जंग देने के बाद लिखी किताब, सामने आई 'हील्ड'

मनीषा कोईराला ने कैंसर को जंग देने के बाद लिखी किताब, सामने आई 'हील्ड'

 Published : Nov 10, 2018 07:45 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 07:45 pm IST

मनीषा ने हाल में संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म 'संजू' में काम किया है और इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में भी दिखाई दी थीं। 

मनीषा कोईराला- India TV Hindi
मनीषा कोईराला

ढाका: ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकीं अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने अपने संघर्षो एवं निजी बातों को 'हील्ड' नामक पुस्तक में बयां किया है। कोईराला ने शनिवार को अपनी इस किताब से परदा हटाया। मनीषा ने किताब के मुखपृष्ठ के साथ ट्वीट किया, "कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है।" 

मनीषा ने नीलम कुमार के साथ इस किताब को लिखा है। किताब का उपशीर्षक है 'कैंसर ने कैसे मुझे नई जिंदगी दी।' मनीषा को कैंसर से उबरे हुए छह साल हो गए हैं। इस दौरान मनीषा ने निराशा, अनिश्चितता और भय का सामना किया। अब इन्हीं मनोभावों को वह किताब में पिरोकर पेश कर रही हैं। 

मनीषा ने हाल में संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म 'संजू' में काम किया है और इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में भी दिखाई दी थीं। 

आम्रपाली दुबे ने परिवार के साथ मिलकर बनाया ठेकुआ

शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर और दीपिका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन