1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुश हूं कि पद्मश्री की घोषणा के बाद किसी ने आलोचना नहीं की : मनोज वाजपेयी

खुश हूं कि पद्मश्री की घोषणा के बाद किसी ने आलोचना नहीं की : मनोज वाजपेयी

 Published : Jan 29, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 01:03 pm IST

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह वास्तव में खुश हैं कि देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक के लिए उनके नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी आलोचना नहीं की।

मनोज बाजपेयी- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी

मुंबई: अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह वास्तव में खुश हैं कि देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक के लिए उनके नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी आलोचना नहीं की। मनोज सोमवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हाल के दिनों में कुछ ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब लोगों ने सोशल मीडिया पर सरकार की पसंद की आलोचना की है और खासकर जब किसी विशेष व्यक्ति को पद्म पुरस्कार प्रदान करने की बात आई हो लेकिन मनोज वाजपेयी को लगता है कि वह इस मामले में अपवाद हैं। 

पद्मश्री पुरस्कार के विजेताओं में से एक के रूप में घोषित होने के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक इससे बहुत खुश हैं। मैंने देखा है कि अब तक किसी ने भी सोशल मीडिया पर मेरी आलोचना नहीं की है और न ही किसी ने मेरा नाम पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में घोषित होने के बाद कोई विवाद खड़ा किया। मैं वास्तव में खुश हूं और यह अच्छी बात है कि मुझे सम्मान मिलने पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई।" 

मनोज वाजपेयी को इससे पहले दो राष्ट्रीय पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं। मनोज आगामी फिल्म 'सोन चिड़िया' में नजर आएंगे जो एक मार्च को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

इसे भी पढ़ें-

मणिकर्णिका विवाद के बीच हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिमरन मेरे लिए दर्दभरा अध्याय

मणिकर्णिका विवाद में कंगना की बहन रंगोली का कृष को पलटवार, कहा- उसे उसकी सफलता का जश्न मनाने दीजिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन