1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Manoj Kumar: मनोज कुमार का रणवीर सिंह के घर से है खास कनेक्शन, इस अवॉर्ड विनर फिल्म में चांद बुर्के के साथ आ चुके हैं नज़र

Happy Birthday Manoj Kumar: मनोज कुमार का रणवीर सिंह के घर से है खास कनेक्शन, इस अवॉर्ड विनर फिल्म में चांद बुर्के के साथ आ चुके हैं नज़र

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 23, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 04:18 pm IST

मनोज कुमार का रणवीर सिंह की दादी से भी खास जुड़ाव था। जी हां रणवीर सिंह की दादी चांद बुर्के ने मनोज के साथ फिल्म 'पहचान' में काम किया था।

Manoj kumar- India TV Hindi
Manoj kumar

Happy Birthday Manoj Kumar: बॉलीवुड में जब भी देश प्रेम की बात आती है तो सबसे पहला नाम चर्चित अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार का नाम आता है। मनोज का असली नाम "हरिकिशन गिरी गोस्वामी" है। इसके पीछे भी एक कहानी छिपी हुई है। मनोज कुमार का आज यानी 24 जुलाई को जन्मदिन है। मनोज कुमार एक ऐसे एक्टर है। जिन्हें पर्दे में ही नहीं बल्कि इसके पीछे भी अपना अहम योगदान दिया। लेकिन क्या आप जानते है कि रणवीर सिंह की  दादी से इस खास रिश्ते से मनोज सिंह बंधे हुए है।

मनोज कुमार 24 जुलाई 1937 में पाकिस्तान के अबोटाबाद में पैदा हुए और बंटवारे के समय अपने परिवार के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ में बस गए। मनोज कुमार शहीद भगत सिंह से बहुत ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रांति जैसी कई देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय किया और इसलिए उन्हें लोग भारत कुमार भी कहते है। उन्होंने फिल्मों के जरिए लोगों में देश के लिए मर मिटने वाली भावना को पैदा किया है जो कोई दूसरा एक्टर न उस समय न आज कर पाया।

Pehchan
Pehchan

मनोज कुमार का रणवीर सिंह की दादी से भी खास जुड़ाव था। जी हां रणवीर सिंह की दादी चांद बुर्के ने मनोज के साथ फिल्म 'पहचान' में काम किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह की दादी ने चंपा का किरदार निभाया था।

इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म अवॉर्ड विनिंग है। इस फिल्म में मनोज कुमार का नाम गंगा है जो गांव से शहर शादी करने के लिए आता है। उधर चंपा जो एक वैश्या होती है। जब गंगा को इस बात का पता चलता है तो गंगा चंपा को अपनी बहन मान लेता है और उसे इस दलदल से ले जाने की जद्दोजहद में लग जाता है। यह फिल्म चंपा के इर्द-गिर्द ही घूमती है। चंपा इस कोठे से तो बाहर निकल आती है लेकिन बाहर घूमने से डरती है। यह फिल्म आपको इमोशनल करने के साथ-साथ कई सीख दे जाएगी।  इस फिल्म ने लोगों के दिलों में काफी राज़ किया था।

ranveer singh
ranveer singh

वहीं एक बार रणवीर सिंह ने भी मनोज कुमार के सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी किया था। जिसकी मनोज कुमार ने काफी तारीफ भी की थी।

ये भी पढ़ें-

Nach Baliye 9: प्रिंस नरूला को उनकी पत्नी युविका चौधरी ने जड़ा जोरदार थप्पड़, सामने आईं ये वजह

स्टेच्यू गाय दिखी तो इस तरह दूध निकालने लगे तैमूर अली खान और इनाया, देखें मजेदार तस्वीरें

स्टेच्यू गाय दिखी तो इस तरह दूध निकालने लगे तैमूर अली खान और इनाया, देखें मजेदार तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन