1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए ऐसा क्या हुआ कि करीना कपूर के मन में आने लगा दोबारा शादी करने का ख्याल!

जानिए ऐसा क्या हुआ कि करीना कपूर के मन में आने लगा दोबारा शादी करने का ख्याल!

 Published : Apr 13, 2018 06:15 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 06:39 pm IST

करीना कपूर ने वर्ष 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से गुपचुप शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि इन्हें इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में से एक कहा जाता है। लेकिन हाल ही में ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद करीना ने कह डाला कि उन्हें भी शादी करनी है।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने वर्ष 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से गुपचुप शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि इन्हें इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में से एक कहा जाता है। लेकिन हाल ही में ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद करीना ने कह डाला कि उन्हें भी शादी करनी है। दरअसल ऐसा रियल नहीं, बल्कि रील लाइफ में हुआ है। बता दें कि इन दिनों करीना और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का एक एड फिल्म का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में करीना और मानुषी एक शादी समारेह में दिखाई दे रही हैं, तभी बेबो उनसे पूछती हैं कि तुम्हारी शादी कैसे होगी?

इसका जवाब मानुषी ने इतनी खूबसूरती से दिया कि करीना को फिर से शादी करने की इच्छा होने लगी। शादी समारोह के दौरान मानुषी, करीना से कहती हैं कि, "वैसे खाना तो अच्छा लग रहा है।" इस पर करीना जवाब देते हुए कहती हैं कि, "अगर शादी बोरिंग हो तो खाना अच्छा ही लगता है।" तभी वह मानुषी से उनकी शादी का प्लान भी पूछ लेती हैं। वह करीना को बताती हैं कि उनकी शादी किसी बड़े त्यौहार की तरह होगी। खुशियों और रंगो से बनी हुई।

मानुषी आगे कहती हैं कि, उनकी शादी नाच-गाने और हंसियों से मिली हुई होगी। तभी करीना, मानुषी की बातें सुनकर इतनी उत्साहित हो जाती हैं कि वह कह देती हैं कि, "मुझे भी शादी करनी है।" लेकिन तभी मानुषी उन्हें याद दिलाती हैं, "पर आपकी तो पहले ही हो चुकी है ना।' बता दें कि इस वीडियो में करीना और मानुषी दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यह मालाबार गोल्ड ज्वैलरी का विज्ञापन है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन