1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना ने तलाक की अर्जी दायर की, पिछले साल हुए थे अलग

मसाबा गुप्ता और मधु मंटेना ने तलाक की अर्जी दायर की, पिछले साल हुए थे अलग

 Reported By: IANS
 Published : Mar 14, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 06:45 pm IST

डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) और फिल्म निर्माता मधु मंटेना (Madhu Mantena) ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। दोनों ने बुधवार को ब्रांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी।

Masaba Gupta and Madhu Mantena File For Divorce- India TV Hindi
Masaba Gupta and Madhu Mantena File For Divorce

डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) और फिल्म निर्माता मधु मंटेना (Madhu Mantena) ने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। दोनों ने बुधवार को ब्रांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी।

मसाबा और मधु ने पिछले साल अगस्त में अलग होने की घोषणा की थी और वे ट्रायल के तौर पर एक-दूसरे से अलग रह रहे थे ताकि वे अपने रिश्ते को सुधार के लिए कुछ वक्त दे सकें, लेकिन इसके बाद भी इनके संबंधों में सुधार नहीं आया।

जोड़ी ने एक संयुक्त बयान में कहा, "बहुत सोचने और विचार करने के बाद हम सभी मामलों पर एक सौहार्दपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। हमने अलग-अलग आगे बढ़ने और तलाक लेने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान और परवाह करते हैं और हमने अपने विकल्प चुन लिए हैं। अगर इस समय हमारी निजता का ख्याल रखा जाए तो हम आभारी रहेंगे।"

नीना गुप्ता और वेंस्टइंडीज के बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा ने 2015 में मधु मंटेना के साथ शादी की थी।

Also Read:

'डांसिंग अंकल' संजीव श्रीवास्तव का म्यूज़िक वीडियो 'चाचा नाच' हुआ वायरल

कंगना रनौत ने आमिर खान पर 'मणिकर्णिका' को सपोर्ट ना करने का लगाया था आरोप, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब

'सांड की आंख' के सेट से भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू ने शेयर की तस्वीरें, गांव की दिखी झलक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन