1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा महंगा, अब भारतीय सिने एसोसिएशन ने लगाया बैन

पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा महंगा, अब भारतीय सिने एसोसिएशन ने लगाया बैन

 Published : Aug 14, 2019 07:50 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 07:55 am IST

मीका सिंह ने हाल में ही कराची में परफॉर्म किया था। जिसके बाद भारतीय सिने एसोसिएशन ने उनपर बैन लगाने का फैसला लिया है।

MIKA SINGH- India TV Hindi
MIKA SINGH

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक बार सुर्खियों में छा गए है। हाल में ही उन्होंने पाकिस्तान के कराची में एक परफॉमेंस की थीं। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका 'जुम्मे की रात' गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण उन्हें काफी निंदा का सामान करना पड़ रहा हैं। जम्मू-कश्मीर मसले पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दरकिनार कर मीका सिंह ने वहां परफॉर्म दिया। जिससे कारण भारतीय फैंस काफी गुस्से में है।

अब मीका सिंह मुश्लिक में फंस गए हैं। उन्हें ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बैन लगाते हुए  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।  इसके साथ ही मीका को सभी म्यूजिक कंपनी, मूवी प्रोडक्शन हाउस और ऑनलाइन म्यूजिक कंटेंट प्रोवाइडर से बॉयकॉट किया जाएगा।

तैमूर संग वायरल हुई करीना कपूर की यह तस्वीर, देखें क्या है इसमें खास

जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास से बहुत ज्यादा दूर नहीं था।

Happy Birthday Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान के बेहतरीन गाने जिन्हें सुनकर आप हो जाएंगे झूमने के लिए मजबूर

पाकिस्तान की एक पत्रकार नायला इनायत ने इस मीका के गाने को शेयर करते हुए लिखा था, 'खुश हूं कि जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी रस्म में सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करते नजर आए। बता दें, मीका 3 दिन के टूर पर पाकिस्तान पर हैं।'

जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और भारतीय फैंस मीका सिंह को खूब लताड़ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन