1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन के साथ मीका का पहला गाना

अभिषेक बच्चन के साथ मीका का पहला गाना

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 02:46 pm IST,  Updated : May 08, 2016 03:05 pm IST

फिल्म 'हाउसफुल 3' में 'टांग उठाके' गीत गाने वाले गायक मीका सिंह ने कहा कि अभिषेक बच्चन के साथ यह उनका पहला गीत होगा, जबकि वह उन्हें पिछले 19 सालों से जानते हैं।

housefull-3- India TV Hindi
housefull-3

मुंबई: फिल्म 'हाउसफुल 3' में 'टांग उठाके' गीत गाने वाले गायक मीका सिंह ने कहा कि अभिषेक बच्चन के साथ यह उनका पहला गीत होगा, जबकि वह उन्हें पिछले 19 सालों से जानते हैं।

मीका ने ट्विटर पर कहा कि फिल्म 'हाउसफुल 3' से 'टांग उठाके' अक्षय कुमार के साथ उनका 10वां गीत है, रितेश देशमुख के साथ तीसरा और अभिषेक के साथ पहला गीत है।मीका ने ट्विटर पर लिखा, "हैंडसम अक्षय कुमार के साथ यह मेरा 10वां गीत होगा, प्यारे रितेश देशमुख के साथ तीसरा और अभिषक बच्चन के साथ पहला गीत होगा।"

वहीं अभिषेक ने प्रतिक्रिया दी कि यह गीत उनके लिए खास है।अभिषेक ने लिखा, "मीका सिंह और इसलिए यह मेरे लिए खास है। 19 साल से आपको जानते हुए हमारा पहला गीत।"

साजिद फरहाद द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 3' में जैकलिन फर्नाडीस, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन जैसे सितारे हैं।यह फिल्म 3 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन