1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन की मां 81 साल की उम्र में भी हैं एकदम फिट, बहू संग खेल रही लंगड़ी टांग, वीडियो वायरल

मिलिंद सोमन की मां 81 साल की उम्र में भी हैं एकदम फिट, बहू संग खेल रही लंगड़ी टांग, वीडियो वायरल

 Published : Apr 04, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 05:10 pm IST

मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते वह परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

milind soman- India TV Hindi
मिलिंद सोमन Image Source : INSTAGRAM

मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। वह लॉकडाउन में भी एक्सरसाइज कर रहे हैं। शनिवार को मिलिंद ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें छत पर उनकी 81 साल की मां और 28 साल की पत्नी अंकिता कुंवर लंगड़ी टांग खेलते हुए रेस लगा रही हैं।

मिलिंद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 28 और 81। हर उम्र में फिट रहना चाहिए। वीडियो में मिलिंद की मां ऊषा और पत्नी अंकिता छत के एक कोने से दूसरे कोने तक लंगड़ी टांग खेलते हुए रेस लगा रही हैं।

मिलिंद सोमन की तरह उनकी मां भी एक्सरसाइज करती हैं। मिलिंद ने कई बार वीडियो शेयर की है जिसमें वह बेटे के साथ मैरॉथन में भागती हैं। 

कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी को घर पर रहने की ही सलाह दी गई है। मिलिंद अपनी मां और अंकिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन