1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन ने धोती पहनकर किया रैंप वॉक, देसी लुक से इंप्रेस हुईं मलाइका अरोड़ा

मिलिंद सोमन ने धोती पहनकर किया रैंप वॉक, देसी लुक से इंप्रेस हुईं मलाइका अरोड़ा

 Published : Sep 27, 2021 12:00 am IST,  Updated : Sep 27, 2021 12:00 am IST

एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

milind soman- India TV Hindi
मिलिंद सोमन  Image Source : INSTAGRAM/SCREENSHOT/ MTVINDIA

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस को उनके फिटनेस टिप्स का इंतजार रहता है। 55 साल की उम्र में उनकी फिट बॉडी को देख हर कोई दंग रह जाता है।

CONFIRM: 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज डेट पर लगी मुहर, अब नहीं होगा कोई बदलाव

इन दिनों मिलिंद एमटीवी के शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोमन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके लुक की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में मिलिंद धोती पहन रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। जैसी ही वो स्टेज पर एंट्री करते हैं, शो की जज मलाइका उन्हें देख खुश हो जाती हैं और हूटिंग करने लगती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 26 साल बाद… एक बार फिर'। मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'हमेशा इतना हॉट दिखना कैसे जायज है'?  

वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मिलिंद सोमन ‘पौराशपुर’ में नजर आए थे। वहीं, मलाइका अरोड़ा भी लगातार अलग-अलग शोज को जज करती रहती हैं। कुछ समय पहले वो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज करते हुए दिखाई दी थीं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान हैं सलमान खान के शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, Promo रिलीज

वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू करेंगे संजय लीला भंसाली, बताया शो बनाने के लिए कहां से मिली प्रेरणा

'जर्सी', 'लीगर', 'भूल भुलैया 2', 'रामसेतु' सहित 10 फिल्मों की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन