1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान हैं सलमान खान के शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, Promo रिलीज

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान हैं सलमान खान के शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, Promo रिलीज

 Published : Sep 26, 2021 09:07 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:42 pm IST

'बिग बॉस 15' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स से जुड़ा 'बिग बॉस 15' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो के साथ ही शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की एक झलक दिखाई गई है।

Bigg Boss 15 contestant promo released- India TV Hindi
Bigg Boss 15 contestant promo released Image Source : INSTAGRAM/ OFFICIAL ACCOUNT

'बिग बॉस 15' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स से जुड़ा 'बिग बॉस 15' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो के साथ ही शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की एक झलक दिखाई गई है। इस झलक के बाद तीन कंटेस्टेंट्स के नाम पर मुहर लग गई है। ये तीन कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और गायिका अफसाना खान हैं। 

इस प्रोमो में किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा पूरा नहीं दिखाया गया। हालांकि प्रोमो में जो कंटेस्टेंट की झलकियां दिखाई गईं उनसे कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा जरूर उठ गया। 

जैसा कि 'बिग बॉस 15' के सामने आए प्रोमो में इस बात का खुलासा हो गया था कि इस बार शो की थीम जंगल है। इसी वजह से शो का कंटेस्टेंट का जो पहला प्रोमो रिलीज हुआ है वो 'जंगल थीम' पर ही आधारित है। 

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के बाद शमिता शेट्टी, उमर रियाज, निशांत भट, डोनल बिष्ट कन्फर्म सदस्य

प्रोमो में दिखाया गया है कि एक लड़की अपना बैग लेकर जंगल में आती हुई दिखाई दे रही है। इस लड़की की सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं। इस कंटेस्टेंट के बारे में प्रोमो में कहा गया है कि 'बिग बॉस के इस जंगल में बड़े ही विचित्र प्राणी आने वाले हैं। एक खतरों से खेलने वाली हसीना तो एक हसीनों का चहेता सुपरस्टार।' प्रोमो में पहले तेजस्वी प्रकाश के बारे में बताया गया है वहीं दूसरा कंटेस्टेंट जंगल में खड़ा मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहा है। ये दूसरा कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा हैं। 

इसके बाद शो के तीसरे कंटेस्टेंट के बारे में बताया गया है। इसे गाती कोयल बताया गया है जो कि अफसाना खान हैं। इस प्रोमो के साथ ही करण कुंद्रा, अफसाना खान और तेजस्वी प्रकाश के शो में आने की अटकलों पर विराम लग गया। 'बिग बॉस 15' के कंटेस्टेंट्स का पहले प्रोमो के आने के बाद अब फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन